संदेश

जून, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Deora Chauhan History

चित्र
देवड़ा चौहान राजवंश की एक प्रसिद्ध खांप है | प्रसिद्ध चौहान वंश की चौबीस शाखाएँ हैं, उनमें एक शाखा का नाम देवड़ा है। इस शाखा के चौहानों का राजस्थान में सिरोही पर राज्य था। अपनी अनेक विशेषताओं और ख्यातियों का धनी आबू पर्वत सिरोही रियासत का ही अंगभूत था। आबूगिरि पर स्थापत्य कला के नयनाभिराम जैन मन्दिर हैं। सिरोही राज्य का क्षेत्रफल 1964 वर्ग मील था। देवड़ा राजवंश की उत्पति- सिरोही की देवड़ा शाखा से भिन्न देवड़ा शाखा का प्रादुर्भाव सांभर के चौहान शासक के देवराज नाम के एक पुत्र से हुआ था। इस शाखा का आबूगिरि के वि.सं.1225 और 1229 के प्राप्त दो शिलालेखों में वर्णन है। समयावधि के पश्चात् चौहानों की यह प्रथम शाखा नाम शेष हो गई । वर्तमान देवड़ा शाखा का निकास चौहानों की सोनगिरा शाखा से हुआ है। जालौर के शासक भानसिंह अर्थात् भानीजी के एक पुत्र का नाम देवराज था। उसकी संतति वाले देवड़ा कहलाये। इस देवराज के पुत्र विजयराज ने मुसलमानों को पराजित कर मणादर (बड़गांव) पर विजय प्राप्त की। जालौर पर अलाउद्दीन खिलजी के इतिहास प्रसिद्ध प्रथम आक्रमण के समय जालौर के शासक कान्हड़देव सोनगिरा की सहायतार्थ ये देवड़ा श...